
बिहार में कांग्रेस की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ लगातार सुर्खियों में है। नेता विपक्ष राहुल गांधी ने इस दौरान बीजेपी और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा— “बाबा साहेब का संविधान एक पवित्र किताब है, जिसने दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और गरीबों को सम्मान से जीने का अधिकार दिया। लेकिन बीजेपी इन्हीं अधिकारों को छीनना चाहती है।” उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में 65 लाख वोट काटे गए हैं, और इनमें ज़्यादातर नाम गरीबों, दलितों और अल्पसंख्यकों के हैं, जबकि अमीरों के वोट जस के तस हैं। राहुल गांधी ने साफ कहा— “BJP आपकी आवाज़ दबाना चाहती है, लेकिन हम आपके साथ खड़े हैं। इन्हें आपकी आवाज़ दबाने नहीं देंगे।”

