दिल्ली प्रीमियर लीग के 39वें मुकाबले में सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने ईस्ट दिल्ली राइडर्स को 62 रन से हराया। इस मैच में वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने अपना डेब्यू

किया और 22 रन बनाए। लेकिन मैच का असली हीरो मनी ग्रेवाल साबित हुए, जिन्होंने हैट्रिक लेकर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी। ग्रेवाल को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया ।

