हिमाचल प्रदेश और पंजाब में भारी बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों से हो रही मूसलाधार बारिश ने कई जिलों में भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने जैसी घटनाएं सामने आई हैं, जिससे भारी नुकसान हुआ है । हिमाचल प्रदेश के अधिकांश जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए

गए हैं, और कई सड़कें यातायात के लिए बंद हैं । मौसम विभाग ने राज्य में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, और लोगों से सतर्क रहने को कहा है ।

