अमेरिका का 50 फीसदी टैरिफ लागू हो चुका है. इस बीच सरकारी सूत्रों से एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसमें दावा किया गया है कि दोनों देशों के बीच टैरिफ को लेकर अब भी बातचीत के दरवाजे खुले हुए हैं. सूत्रों के अनुसार, दोनों देशों से व्यापार वार्ता को लेकर सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं और इन्हीं पर आगे काम करने की

आवश्यकता है. हालांकि टैरिफ की वजह से दोनों देशों के बीच व्यापार को लेकर संकट है, लेकिन भारत को लेकर जितना बताया जा रहा है, उतना बड़ा असर नहीं होने वाला है.

