मुजफ्फरपुर में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने NDA सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। तेजस्वी यादव ने कहा कि NDA सरकार में घूसखोरी चरम पर है और हर काम के लिए रिश्वत देना पड़ता है। उन्होंने दावा किया कि SIR शुरू होने के बाद अब तक 4,000 करोड़ रुपए की रिश्वत ली गई है और यह पैसा सीधे नेताओं तक पहुंच रहा है।

इसके अलावा, उन्होंने मुजफ्फरपुर में महिलाओं की सुरक्षा पर चिंता जताई और कहा कि अपराध चरम पर है। महिलाओं के साथ कोई भी घटना होती है, तो सरकार की तरफ से कोई ध्यान नहीं दिया जाता।

