मुजफ्फरपुर में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बीजेपी पर चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी और जनता को मतदान से रोकने का आरोप लगाया।

स्टालिन ने कहा कि अगर निष्पक्ष और सही तरीके से चुनाव होते, तो बीजेपी गठबंधन हार जाता। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने चुनाव आयोग को कठपुतली बना दिया है और 65 लाख बिहारवासियों को वोटर लिस्ट से हटाना लोकतंत्र की हत्या है।

