
तेलंगाना के मेडक ज़िले में बाढ़ का कहर जारी है। भारी बारिश से नदियाँ उफान पर हैं और हालात बिगड़ते जा रहे हैं। मेडक के एक छात्रावास में 400 से ज़्यादा छात्र फंस गए। जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग मौके पर पहुँचा। नावों की मदद से अब तक 150 छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। हालात की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोग भी राहत कार्य में जुट गए हैं। शेष छात्रों को सुरक्षित निकालने के लिए बचाव अभियान तेज़ी से जारी है।

