तेलंगाना के राजन्ना सिरसिल्ला ज़िले में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। गंभीरावपेट मंडल के अपर मनेरू परियोजना के पास 5 लोग बाढ़ में फँस गए। इन तक ज़रूरी खाद्य सामग्री पहुँचाने के लिए प्रशासन ने ड्रोन का सहारा लिया। कलेक्टर संदीप कुमार झा और एसपी महेश बी. गीते ने बताया कि एसडीआरएफ की टीमें ज़मीन पर राहत और

बचाव कार्य कर रही हैं, जबकि ऊपर से ड्रोन के ज़रिए खाना और जरूरी सामान पहुँचाया जा रहा है।

