दिल्ली पुलिस ने पंजाब के अंतरराज्यीय ऑटो लिफ्टर अमनदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी को चोरी की लग्ज़री फॉर्च्यूनर कार के साथ पकड़ा गया। डीसीपी निधिन वाल्सन, SHO रणजीत नगर और AATS टीम ने स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर रविंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में 100 किलोमीटर पीछा करके आरोपी को दबोचा। पुलिस ने

आरोपी की निशानदेही पर दो क्रेटा और एक किआ सेल्टोस सहित कुल चार चोरी की लग्ज़री कारें बरामद कीं। जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मुरथल में आरोपी ने पुलिस कर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की भी कोशिश की।

