दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘ऑपरेशन महादेव’ में शामिल सुरक्षाबलों को सम्मानित किया। इस संयुक्त ऑपरेशन में भारतीय सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की। सुरक्षाबलों ने पहलगाम आतंकी हमले में शामिल तीन आतंकवादियों को मार गिराया। अमित शाह ने जवानों की वीरता और

समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनका साहस देश की सुरक्षा की गारंटी है। ऑपरेशन महादेव को घाटी में हाल के दिनों का सबसे बड़ा आतंक विरोधी अभियान बताया जा रहा है।

