
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वदेशी की अपनी परिभाषा बेहद सरल शब्दों में रखी। उन्होंने कहा – “मेरे लिए स्वदेशी का मतलब यही है कि चीज भारत में बनी हो। पैसा किसका लगा है, इससे मुझे कोई लेना-देना नहीं है। पैसा काला है या गोरा, इससे भी कोई फर्क नहीं पड़ता।” मोदी का यह बयान साफ संकेत देता है कि उनके लिए स्वदेशी का मूल मंत्र है – ‘भारत में बने, भारत के लिए बने’। यह संदेश देशवासियों को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में और अधिक मजबूती से जोड़ता है।

