
बिहार के मुजफ्फरपुर में बड़ा राजनीतिक जमावड़ा देखने को मिला। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ ‘मतदाता अधिकार रैली’ में शिरकत की। इस मौके पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राजद नेता तेजस्वी यादव, वीआईपी संस्थापक मुकेश सहनी और सीपीआई (एमएल) नेता दीपांकर भट्टाचार्य भी मौजूद रहे। रैली से विपक्षी एकजुटता का मजबूत संदेश देने की कोशिश की गई।

