
वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने ‘पैंथर्स’ स्क्वाड्रन का दौरा किया, जो भारतीय वायुसेना की सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाली MiG-21 का आखिरी ऑपरेशन कर रही है। 26 सितंबर को MiG-21 को औपचारिक रूप से रिटायर किया जाएगा और इसके स्थान पर स्वदेशी तेजस लड़ाकू विमान तैनात किए जाएंगे। इस ऐतिहासिक मौके पर वायुसेना ने MiG-21 की सेवा और देश की सुरक्षा में उसके योगदान को याद किया।

