अमेरिका द्वारा भारत पर टैरिफ लगाने के फैसले के बाद अब भारत सरकार नए विकल्पों की तलाश में जुट गई है। राज्यसभा सांसद, पूर्व विदेश सचिव और अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत रहे हर्ष शृंगला ने कहा है कि भारत अपने निर्यात को अन्य बाज़ारों की ओर मोड़ने पर विचार कर रहा है। हर्ष शृंगला ने स्पष्ट किया कि भारत केवल एक बाज़ार पर निर्भर नहीं रह सकता। वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए भारत को यूरोप, एशिया और अफ्रीका जैसे अन्य बड़े बाज़ारों में अवसर तलाशने होंगे। विशेषज्ञों का

मानना है कि ट्रंप प्रशासन के टैरिफ़ फैसले ने भारत-अमेरिका व्यापारिक रिश्तों पर असर डाला है, लेकिन भारत की बढ़ती उत्पादन क्षमता और वैश्विक मांग को देखते हुए भारत के पास नए विकल्पों की कमी नहीं है। सरकार का फोकस अब निर्यात बढ़ाने और नए-नए बाज़ारों तक पहुंच बनाने पर है, ताकि भारत की अर्थव्यवस्था पर किसी भी तरह का नकारात्मक असर न पड़े।

