अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अंदाज की मिसाल हमेशा अलग रही है। कभी यूक्रेनी राष्ट्रपति को डांटना, कभी व्हाइट हाउस की छत पर डांस करना— ट्रंप वही करते हैं जो उनके दिल में आता है। हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने फिर अपनी सख़्ती दिखाई। जैसे ही वे अमेरिकी सरकार के इंटेल खरीदने के फैसले पर बात कर रहे थे, कमरे में किसी का फोन बज गया। ट्रंप ने तुरंत उस शख्स को बाहर जाने को कहा। द डेली मेल के अनुसार, यह व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि व्हाइट हाउस स्टाफ

सचिव विल शार्फ थे। ट्रंप ने कहा, “हैलो, यह कौन है… ठीक है, कमरे से बाहर निकलो!” इस दौरान कैबिनेट के सदस्य और पत्रकार हंस पड़े। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, और एक बार फिर ट्रंप के फैसले और उनके अनोखे अंदाज को लेकर चर्चा छिड़ गई है। राष्ट्रपति ट्रंप का यह किस्सा यह याद दिलाता है कि जब वे बोल रहे हों, तो बीच में कोई भी व्यवधान बर्दाश्त नहीं।

