
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वंदे भारत ट्रेन की हजूर साहिब नान्देड से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई तक की विस्तारित सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस नई सेवा के शुरू होने से यात्रियों को तेज़, सुविधाजनक और आरामदायक सफर मिलेगा। वंदे भारत ट्रेन की यह विस्तारित सेवा राज्य में आधुनिक रेल यात्रा का अनुभव बढ़ाएगी। यात्रियों के लिए यह कदम खास है, क्योंकि अब नान्देड से मुंबई तक की दूरी कम समय में तय होगी। वंदे भारत एक्सप्रेस अपने आधुनिक सुविधाओं और तेज़ गति के साथ यात्रियों के लिए एक सुरक्षित और आरामदायक विकल्प साबित होगी। मुंबई की ओर रवाना हुई इस वंदे भारत ट्रेन से अब महाराष्ट्र में रेल यात्रा और भी सहज और प्रगतिशील होगी।

