
जम्मू-कश्मीर में तबाही का आज दूसरा दिन है. कटरा वैष्णो देवी मार्ग में भूस्खलन से 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. वहीं मौसम विभाग ने आज भी पूरे राज्य के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. रियासी के ssp परमवीर सिंह ने बताया कि, बारिश जनित विभिन्न घटनाओं में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई है. इनमें नौ श्रद्धालु भी शामिल हैं, जो माता वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन की चपेट में आ गए. कई लोग अब भी मलबे में दबे बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद यात्रा तत्काल रोक दी गई है.

