ओडिशा के सुंदरगढ़ में बाढ़ ने बड़ा हादसा कर दिया। भारी बारिश से उफनती नदी में एक ट्रेलर ट्रक बह गया। बताया जा रहा है कि ट्रक का चालक अब तक लापता है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज़ बहाव के कारण ट्रक अचानक पानी में समा गया। हादसे के बाद से रेस्क्यू टीम लगातार खोजबीन कर रही है, लेकिन अभी तक चालक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इलाके में भारी बारिश और बाढ़ के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वो नदी और नालों के पास जाने से बचें।

