हैदराबाद के जुबली हिल्स चेकपोस्ट के पास बड़ा अभियान चलाया गया। HYDRAA ने 100 करोड़ रुपये की कीमत वाली 2,000 वर्ग गज जमीन को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराया। यह जमीन सार्वजनिक उपयोग के लिए थी, लेकिन दशकों से इस पर कब्जा कर नकली मकान नंबरों के जरिए नर्सरी चलाई जा रही थी और अदालतों को भी गुमराह किया गया। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद HYDRAA ने कार्रवाई करते हुए अतिक्रमणकारियों के शेड हटाए और जमीन को सोसाइटी के लिए बहाल किया। जुबली

हिल्स कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी ने तेलंगाना सरकार, HYDRAA कमिश्नर एवी रंगनाथ और GHMC अधिकारियों का आभार जताया। यह कार्रवाई हैदराबाद में अवैध कब्जों के खिलाफ सरकार की सख्त नीति को भी दिखाती है।
