
हैदराबाद के मेहदीपट्टनम इलाके में मंगलवार को एक TGSRTC बस में अचानक आग लग गई। बस में उस समय करीब 40 यात्री सवार थे। बस चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बस को रोक दिया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गनीमत रही कि किसी यात्री को चोट नहीं आई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया। हालांकि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह जलकर खाक हो गया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है। घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
