
लद्दाख के द्रास इलाके में बड़ा हादसा टल गया। यहां एक पिकअप वाहन नदी में गिर गया था और उसमें सवार दो लोग बीच नदी में फंसे रहे। दोनों गाड़ी के ऊपर चढ़कर मदद की गुहार लगा रहे थे। गनीमत रही कि तभी केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू अपने काफिले के साथ वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने तुरंत काफिला रुकवाया और रेस्क्यू टीम को बुलवाकर दोनों लोगों की जान बचवाई। घटना का वीडियो खुद रिजिजू ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसमें साफ दिख रहा है कि किस तरह पिकअप पानी में फंसी है और लोग ऊपर खड़े हैं। मंत्री ने खुद नीचे उतरने की कोशिश भी की लेकिन सुरक्षा कारणों से उन्हें रोक लिया गया। पुलिस और स्थानीय टीम की मदद से दोनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

