पाकुड़ में गणेश पूजा और विश्वकर्मा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर थाना परिसर में शांति समिति की एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी पाकुड़ व पुलिस निरीक्षक ने की।

बैठक में मुख्य रूप से गणेश पूजा शांतिपूर्ण ढंग से मनाने, देर रात तक डीजे बजाने पर रोक लगाने और पूजा पंडालों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने जैसे निर्णयों पर जोर दिया गया। शांति समिति में की बैठक में शहर के विभिन्न पूजा कमिटी के प्रतिनिधि व समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

