अमेरिकी राजनीति में फिर एक धमाकेदार बयान— डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि “अमेरिकी सेना कहीं भी… सिर्फ़ 24 घंटे से कम नोटिस पर तैनात हो सकती है।” सवाल उठ रहे हैं—क्या यह इशारा शिकागो जैसे शहरों की तरफ है? दरअसल, राष्ट्रपति ट्रम्प ने शिकागो और बाल्टीमोर में बढ़ते अपराध का हवाला देते हुए कहा है कि ज़रूरत पड़ने पर सेना तैनात की जा सकती है। ट्रम्प पहले ही वॉशिंगटन डी.सी. में नेशनल गार्ड को हथियारों के साथ तैनात कर चुके हैं। अब यह बयान विपक्षी डेमोक्रेट्स के लिए नई चिंता

लेकर आया है। आलोचक कह रहे हैं—यह राज्यों के अधिकारों में दखल है। लेकिन ट्रम्प समर्थकों का दावा—क़ानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह मज़बूत कदम है। बड़ा सवाल यही… ट्रम्प का यह जंगी ऐलान किसे संदेश है? क्या यह अपराधियों के लिए चेतावनी है… या राजनीतिक विरोधियों को सख़्त संदेश?

