PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, भारत में बनी पहली मारुति सुजुकी ई-विटारा लॉन्च | 

PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, भारत में बनी पहली मारुति सुजुकी ई-विटारा लॉन्च | 

गुजरात के हंसलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सुजुकी मोटर प्लांट में एक ऐतिहासिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने भारत में बनी पहली मारुति सुजुकी ई-विटारा इलेक्ट्रिक कार को हरी झंडी दिखाकर प्रोडक्शन शुरू किया। खास बात यह है कि यह कार न केवल भारत में बनेगी बल्कि दुनिया के 100 देशों में निर्यात भी होगी। इस मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और जापान के राजदूत केइची ओनो भी मौजूद थे।

मारुति सुजुकी की ई-विटारा की पहली यूनिट ब्रिटेन भेजी जाएगी। यह कार 49kWh और 61kWh बैटरी विकल्पों में उपलब्ध होगी। बड़ी बैटरी के साथ डुअल-मोटर ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम भी दिया जाएगा। कीमत लगभग 20 लाख रुपये से शुरू होने की उम्मीद है। भारत में इसका मुकाबला महिंद्रा BE6, हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक और एमजी ZS EV से होगा। पीएम मोदी अगले सप्ताह हंसलपुर में टीडीएसजी लिथियम-आयन बैटरी प्लांट का उद्घाटन भी करेंगे, जो भारत को ईवी सेक्टर में नई मजबूती देगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *