तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने मंगलवार को द्रविड़ मुनेत्र कषगम सरकार की महत्वाकांक्षी “मुख्यमंत्री नाश्ता योजना” का विस्तार शहरी क्षेत्रों में कर दिया। चेन्नई के सेंट जोसेफ प्राइमरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में स्टालिन के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने बच्चों को भोजन परोसा और उनके साथ बैठकर नाश्ता भी किया। इस योजना के पांचवें चरण के साथ अब 3.06 लाख अतिरिक्त बच्चे लाभान्वित होंगे, यानी पूरे राज्य में कुल 20.59 लाख विद्यार्थी मुफ्त नाश्ता

पाएंगे। यह सुविधा पहली से पांचवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए है। सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक, पोंगल, खिचड़ी, उपमा जैसे व्यंजन और साथ में दाल व सांभर एक केंद्रीकृत रसोई से साफ-सुथरे तरीके से तैयार कर वैन के जरिए स्कूलों तक पहुँचाए जाएंगे। मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा— “यह केवल भोजन नहीं, बल्कि बच्चों के विकास और शिक्षा के लिए मजबूत आधार है।”

