अमेरिका के एरिज़ोना राज्य के मेट्रो फीनिक्स में जबरदस्त धूल भरी आंधी, यानी हबूब ने शहर को थम सा दिया। यह धूल का तूफान एक ऊंची दीवार की तरह नजर आया और पूरे शहर को धुएं के गुबार में डूबो दिया। तेज़ हवाओं के चलते 15,000 से ज्यादा घरों की बिजली गुल हो गई, जिनमें से अधिकतर मैरिकोपा काउंटी के थे। हालात इतने बिगड़े कि फीनिक्स स्काई हार्बर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानें रोक दी गईं। पड़ोसी गिल्बर्ट में ट्रैफिक लाइटें बंद हो गईं और कई पेड़ धराशायी हो गए। हबूब के चलते

दृश्यता सिर्फ एक चौथाई मील तक सिमट गई, जिससे सड़कों पर गाड़ियां चलाना बेहद मुश्किल हो गया। एयर क्वालिटी गिरने पर स्वास्थ्य विभाग ने चेतावनी जारी की है। खासतौर पर सांस की बीमारी से पीड़ित मरीजों, बच्चों और बुजुर्गों से बाहर निकलने से बचने की अपील की गई है। विशेषज्ञों के मुताबिक, महीन धूल हर जगह फैल गई, लेकिन उन्होंने इसे प्रकृति का अद्भुत नज़ारा भी बताया।

