तीन दिवसीय राजस्व शिविर सम्पन्न, 1200 से अधिक मामलों पर कार्रवाई |

तीन दिवसीय राजस्व शिविर सम्पन्न, 1200 से अधिक मामलों पर कार्रवाई |

तीन दिवसीय शिविर में सभी अंचलों से दाखिल खारिज के कुल 119 आवेदन प्राप्त हुए, सभी आवेदन प्रक्रियाधीन है। रजिस्टर 2 सुधार हेतु कुल 128 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 41 आवेदन का निष्पादन किया गया है, लंबित आवेदन 87 है। भू-मापी सीमांकन हेतु कुल 0 आवेदन प्राप्त हुए है।

भू- लगान संग्रह 2220 रुपया 60 पैसा किया गया। जाति, आय एवं निवास से संबंधित कुल 846 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 717 आवेदन का निष्पादन किया गया है, लंबित आवेदन 129 है। विविध मामले में कुल 111 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 64 आवेदन का निष्पादन किया गया, लंबित आवेदन 47 है। सभी लंबित आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।उपायुक्त ने कहा कि राजस्व से संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए हर माह राजस्व शिविर का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय शिविर का उद्देश्य आमजनों को उनके निकटतम अंचल में ही राजस्व से संबंधित सेवाएं प्रदान करना।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *