कैमूर में सर्प दंश से महिला की मौत, इलाज के लिए भटकते रहे परिजन

कैमूर में सर्प दंश से महिला की मौत, इलाज के लिए भटकते रहे परिजन

खबर कैमूर से है जहां जहरीले सर्प दंश से एक महिला की मौत हो गई है, जिसको जीलाने की आस में शव लेकर यहां वहां भटकते रहें परिजन, फिर भी नहीं बची जान परिजनों मे मचा चीख पुकार, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा सदर अस्पताल, मामला दुर्गावती थाना क्षेत्र के कविलासपुर गांव का है। महिला कविलासपुर गांव निवासी तारकेश्वर शर्मा की पत्नी ममता देवी बताई जाती है, वहीं सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के पति तारकेश्वर शर्मा ने बताया कि कल बीती रात्रि को मैं खाना खाने के बाद घर में जमीन पर लेवा बिछाया उसके बाद बच्चों और पत्नी के साथ सो गया तभी अचानक मेरी पत्नी उठी और बोली मुझे सांप ने काट लिया, जिसके बाद हम बहुत खोज बिन किए लेकिन कहीं भी सांप नजर नहीं आया। इसके बाद तुरंत उसे रामगढ़ रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया, जिसके बाद भी हम लोग चंदौली गए उसके बाद सकलडीहां और उसके बाद दानापुर गए, वहां भी डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, उसके बाद झाड़ फूंक के लिए भी ले गए वहां भी उन्होंने जवाब दे दिया,हम लोग जीलाने की कोशिश में रात भर भटके फिर भी जान नहीं बचा,जिसके बाद हम लोग दुर्गावती थाना पर आए, जहां पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया है, वहीं उन्होंने जिला प्रशासन और सरकार से मुआवजा राशि की मांग किया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *