झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान आज विधानसभा परिसर के बाहर सियासी हड़कंप देखने को मिला। भाजपा विधायक नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और बाघमारा के विधायक शत्रुघ्न महतो के नेतृत्व में हेमंत सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। “गोली और बम की राजनीति नहीं चलेगी। हम शिक्षा, चिकित्सा और आदिवासियों के सम्मान के लिए आवाज बुलंद कर रहे हैं।” भाजपा के इस प्रदर्शन के मुख्य मुद्दों में शामिल हैं – सूर्या हांसदा मौत प्रकरण में सरकार से जवाब मांगना, शिक्षा और चिकित्सा में राजनीतिक हस्तक्षेप पर रोक, राज्यपाल के संवैधानिक अधिकारों का सम्मान और आदिवासियों के हक-अधिकारों की सुरक्षा। विधायकों ने बैनर और नारे

के माध्यम से अपनी मांगें रखीं, जिससे विधानसभा परिसर के बाहर माहौल तनावपूर्ण हो गया। भाजपा का कहना है कि सरकार आदिवासियों की भावनाओं और उनके हक अधिकारों का सम्मान सुनिश्चित करे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, लेकिन मुद्दों की गंभीरता को लेकर विधानसभा सत्र में सियासी गरमा-गरमी बढ़ गई है। झारखंड में राजनीतिक हलचल और संवैधानिक अधिकारों को लेकर यह प्रदर्शन विधानसभा मानसून सत्र का सबसे चर्चा में रहने वाला घटनाक्रम बन गया।

