सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बलिहारपुर के प्रांगण में मिशन हेल्दी भारत के तहत सुश्री तपस्वी उपाध्याय का आगमन हुआ। उन्होंने विद्या मंदिर के छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों के साथ कार्यक्रम किया । उन्होंने अपने मार्गदर्शन में बताया कि स्वस्थ रहने के लिए हमें क्या-क्या सावधानी रखनी चाहिए। हम कैसे बिना दवा का जीवन जीने की आदत

डालनी चाहिए। उन्होंने प्लास्टिक का उपयोग करने से बचने फास्टफूड से दूर रहने, डब्बा बंद भोजन से दूर रहने,जानवरों से प्यार करने, मांसाहारी भोजन से बचने की सलाह व अपील करते हुए कहा कि अगर इन आदतों से दूर रहें तो हम सबों के लिए भविष्य लाभदायक सिद्ध होगा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं सभी आचार्य एवं आचार्या उपस्थित रहे।

