
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को चीन के साथ चल रहे ट्रेड वार पर एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका और चीन दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं हैं और भविष्य में अच्छे संबंधों की ओर बढ़ेंगे। लेकिन साथ ही उन्होंने यह चेतावनी भी दी कि उनके पास ऐसी “अद्भुत चालें” हैं जो चीन को “तबाह” कर सकती हैं। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि फिलहाल वे उन कार्ड्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहते । यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वार को लेकर तनाव बढ़ रहा है। ट्रंप के इन बयानों से यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि वे किस “कार्ड्स” की ओर इशारा कर रहे थे। वह आर्थिक ताकत की बात कर रहे थे, राजनीतिक असर की या फिर किसी दूसरे चीज की।

