
ड्रीम11 और गेम्सक्राफ्ट दोनों ने ऑनलाइन रियल-मनी गेमिंग पर बैन के खिलाफ कानूनी लड़ाई नहीं लड़ने का फैसला किया है। गेम्सक्राफ्ट ने एक बयान में कहा कि वे कानूनी प्रक्रिया का सम्मान करते हैं और कानून के ढांचे के भीतर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं । ड्रीम स्पोर्ट्स को-फाउंडर हर्ष जैन ने भी कहा कि उनकी कंपनी सरकार के फैसले के खिलाफ कानूनी लड़ाई नहीं लड़ेगी और इसके बजाय भविष्य पर ध्यान केंद्रित करेगी ।

