अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक्स्ट्रा टैरिफ का असर भारतीय शेयर बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है। ट्रंप ने पहले भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया था, और अब रूसी तेल की खरीद पर एक्स्ट्रा 25 फीसदी का टैरिफ लगाने का ऐलान किया है, जो 27 अगस्त से प्रभावी होगा। इसके चलते भारत पर कुल मिलाकर अब 50 फीसदी टैरिफ

हो जाएगा। इस फैसले के चलते सेंसेक्स-निफ्टी की शुरुआत तेज गिरावट के साथ हुई। BSE Sensex 629 अंकों से ज्यादा फिसल गया, जबकि NSE Nifty 200 अंकों से ज्यादा तक टूट गया। यह गिरावट भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर बाजार पर अमेरिकी टैरिफ के प्रभाव को दर्शाती है ।

