पुलिस के वरीय पदाधिकारियों ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री किए जाने की मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पदाधिकारी व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा अंचल निरीक्षक के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। उक्त टीम ने प्राप्त सूचना के आधार पर बेलियाडांगा गांव में छापामारी किया जहां पुलिस को देखते ही एक युवक फरार

हो गया जबकि एक को पुलिस ने धर दबोचा। पकड़े गए अभियुक्त आलम शेख, पिता स्वर्गीय फैजुल शेख, साकिम बड़ी अलिगंज,(बस स्टैंड) के पास से पुलिस ने 1.92 ग्राम वजनी ब्राउन शुगर की कुल सात पुड़िया बरामद की। इस मामले में थाना कांड संख्या 227/2025, धारा 21(a)22(a) N D P S एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फरार संदिग्ध की गिरफ्तारी हेतु कार्यवाही जारी है।

