शहर के विभिन्न इलाकों के मंदिरों व घरों में सुहागिन महिलाओं ने हरतालिका तीज का व्रत रखा। शहर के बिजली कालोनी, भगत पाड़ा, कालीबाड़ी, दूधनाथ मंदिर, कालीभषान मंदिर, शीतला मंदिर के अलावे घरों में महिलाओं ने व्रत को मनाया। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को रखने से उन्हें अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस साल ये

व्रत 26 अगस्त 2025 को रखा जा रहा है। इस दिन सुबह-शाम शिव-पार्वती की विधि विधान पूजा की जाती है।इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला उपवास रखकर मंदिर व घरों में तीज व्रत कथा का पाठ किया।इस पर्व की पूजा के लिए शाम में प्रदोष काल का समय सबसे शुभ माना जाता है।

