पटना का अटल पथ सोमवार को रणक्षेत्र बन गया। दरअसल, 10 दिन पहले सड़क हादसे में दो सगे भाई-बहन की मौत हो गई थी, लेकिन पुलिस रिपोर्ट से परिजन संतुष्ट नहीं थे। इसी मुद्दे पर गुस्साई भीड़ सड़क पर उतर आई। देखते ही देखते सड़कें जाम हो गईं, टायर जलाए गए और चारों तरफ़ गूंजने लगा – “जवाब दो… जवाब दो!” इसी बीच संयोग से स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का काफिला वहां से गुजर रहा था। आक्रोशित लोगों ने मंत्री के काफिले को घेर लिया और खदेड़ने लगे। हालात इतने बिगड़े कि मंत्री जी

को तेज़ी से गाड़ी बढ़ाकर वहां से निकलना पड़ा। भीड़ के आक्रोश ने साफ संदेश दे दिया है कि जब न्याय और जवाबदेही में देर होगी, तो गुस्सा सड़क पर फूटेगा। प्रशासन के लिए यह बड़ी चुनौती बन चुकी है कि जनता का भरोसा कैसे बहाल किया जाए।

