कॉमेडी किंग जसविंदर भल्ला को फैंस ने दी अनोखी श्रद्धांजलि 

कॉमेडी किंग जसविंदर भल्ला को फैंस ने दी अनोखी श्रद्धांजलि 

पंजाब के कॉमेडी किंग जसविंदर सिंह भल्ला अब हमेशा के लिए हमारे बीच नहीं रहे। 22 अगस्त को 65 वर्ष की आयु में उन्होंने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। लंबे समय से बीमार चल रहे भल्ला का अंतिम संस्कार 23 अगस्त को मोहाली में हुआ। उनकी याद में मोगा जिले के घल्ल कलां गांव के कलाकार मंजीत सिंह ने एक अनोखी श्रद्धांजलि अर्पित की। मंजीत ने उनकी स्मृति में मूर्ति बनाई। उन्होंने बताया कि मूर्ति बनाने में लगभग 4-5 घंटे लगे और इसे बनाते समय वे भल्ला के कैसेट सुनते रहे। मंजीत सिंह ने कहा, “जसविंदर भल्ला मेरे दिल के बेहद करीब थे। वे न केवल महान हास्य कलाकार थे, बल्कि बहुत ही विनम्र इंसान भी थे। उनके द्वारा दिए गए हंसी के पल और व्यक्तिगत मुलाकातें हमेशा याद रहेंगी।” भल्ला ने कई पंजाबी फिल्मों में हास्य कलाकार के रूप में अपनी प्रतिभा दिखाई और लोगों को हंसाने का काम जारी रखा। उनका यह अनोखा श्रद्धांजलि वाला तरीका हर तरफ सराहा जा रहा है और उनके फैंस के लिए यह एक यादगार पल है। जसविंदर भल्ला की यादें और हंसी हमेशा जीवित रहेंगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *