भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान हनुमान को अंतरिक्ष में यात्रा करने वाला पहला व्यक्ति माना जा सकता है। ठाकुर ने छात्रों से पूछा, “अंतरिक्ष में यात्रा करने वाला पहला कौन था?” जब छात्रों के जवाब अस्पष्ट रहे, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा: “मुझे तो लगता है हनुमान जी थे।” इस बातचीत का वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर भी शेयर किया, जिसमें कैप्शन था: “पवनसुत हनुमान जी… पहले अंतरिक्ष यात्री।” ठाकुर ने छात्रों और शिक्षकों से आग्रह किया कि वे खुद को केवल वर्तमान तक सीमित न रखें। उन्होंने कहा कि हमें अपनी हजारों साल

पुरानी परंपरा, ज्ञान और संस्कृति को जानना चाहिए और पाठ्यपुस्तकों से बाहर निकलकर नए दृष्टिकोण अपनाने चाहिए। यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब भारत अंतरिक्ष अन्वेषण में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इस साल ग्रुप कैप्टन शुभंशु शुक्ला दूसरे भारतीय अंतरिक्ष यात्री बने, जिन्होंने चार दशक बाद अंतरिक्ष में कदम रखा। अनुराग ठाकुर का संदेश: परंपरा और विज्ञान को जोड़कर ही हम नए आयाम सीख सकते हैं।

