प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब पत्रकार ने तेजस्वी यादव से पूछा कि चिराग पासवान ने कहा था कि वे राहुल गांधी के पिछलग्गू बन गए हैं, तो तेजस्वी ने मजेदार अंदाज में जवाब दिया। तेजस्वी यादव ने कहा: “कुछ लोग व्यक्ति विशेष के हनुमान हैं, लेकिन हम जनता के हनुमान हैं। चिराग पासवान आज कोई मुद्दा नहीं हैं। मैं उन्हें सलाह दूंगा, वो हमारे बड़े भाई हैं और जल्द से जल्द शादी कर लेनी चाहिए।” इस पर पास में बैठे राहुल गांधी ने हंसते हुए कहा, “यह बात मुझ पर भी लागू होती है।” इस पर सभी ने हंसी में शामिल होकर माहौल को हल्का किया। साथ ही राहुल गांधी ने SIR और वोटर लिस्ट मामले पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी और EC मिलकर विपक्ष के वोट

मिटा रहे हैं, जिससे गरीब, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक, किसान और मजदूर प्रभावित हो रहे हैं। गौरतलब है कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव बिहार में वोटर अधिकार यात्रा पर हैं। उनकी रैलियों में भारी भीड़ जुट रही है और वे बीजेपी सरकार पर SIR और वोट चोरी के मुद्दों को जोरदार तरीके से उठा रहे हैं। अब देखना है कि चुनाव नतीजों में इस जोड़ी का असर कैसा रहता है।

