गुरुग्राम से चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आई हैं— शहर में रह रहे विदेशी नागरिक अपने आसपास की गंदगी और कूड़े-कचरे की सफाई के लिए खुद आगे आए हैं। यह स्थिति बेहद शर्मनाक है। वजह यह नहीं कि सफाई करने वाले विदेशी हैं, बल्कि यह कि यह उनका काम ही नहीं है। गुरुग्राम में दुनिया भर के कॉरपोरेट ऑफिस मौजूद हैं और नगर निगम को अच्छा-खासा टैक्स भी मिलता है।

बावजूद इसके अगर मिलेनियम सिटी कहे जाने वाले इस शहर में साफ-सफाई और जल निकासी जैसी बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं, तो यह सीधे तौर पर नगर पालिका और राज्य सरकार की नाकामी मानी जा रही है।

