
उत्तरकाशी से बड़ी खबर— गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नलूणा के पास अचानक भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने से सड़क पूरी तरह बंद हो गई है और गंगोत्री की ओर जाने वाला आवागमन रुक गया है। BRO की टीम मौके पर पहुंची है और सड़क को जल्द से जल्द खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल यात्रियों को हाईवे पर रुकने की सलाह दी जा रही है। यात्रियों और स्थानीय लोगों से अपील है कि सावधानी बरतें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

