झारखंड से बड़ी खबर— गुमला ज़िले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के बीच कंस नदी पर बना पुल टूट गया। इस हादसे के बाद आसपास के दर्जनों गांवों का संपर्क पूरी तरह कट गया है।

ग्रामीणों को भारी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने राहत और बचाव दल को मौके पर भेजा है। फिलहाल वैकल्पिक मार्ग की तलाश की जा रही है ताकि लोगों की आवाजाही और ज़रूरी सामान की आपूर्ति बहाल की जा सके।

