उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार एवं जिला परिवहन पदाधिकरी तथा हिरणपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में गत देर रात्रि तक एंटी क्राइम वाहन चेकिंग चलाया गया। अभियान में ड्रंक एंड ड्राइव, हेलमेट का उपयोग, इंश्योरेंस, पॉल्यूशन सर्टिफिकेट, वाहन का नंबर प्लेट, अल्टरेशन, काला शीशा, बंपर,वाहन का रजिस्ट्रेशन, नाबालिक द्वारा गाड़ी चलाने, ट्रिपल राइडिंग, प्रेशर होर्न,वाहन फिटनेस, वाहन का परमिट, वाहन का टैक्स की जांच की गई। कुल 20-25 वाहनों की जांच की गई। 13 दो पहिया,03 चार पहिया वाहनों से कुल 16400/- रुपए जुर्माना की राशि वसूली गई। ड्रंक एंड ड्राइव करते हुए मोटरसाइकिल वाहन संख्या JH16VC5630 चालक मो इसाक अंसारी को 187 ऍम अल ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच के क्रम अल्कोहल की मात्रा पाई गई, इस क्रम में कार्रवाई करते हुए वाहन को जप्त कर हिरणपुर थाना में रखा गया, एवं मोटर वाहन अधिनियम 184 की धारा के अंतर्गत 10000/- जमाने की राशि एवं चालक का चालक अनुज्ञप्ति रद्द करने के अनुशंसा एवं उक्त वाहन पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के माध्यम से

दंड की राशि वसूल करने के अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई हेतु भेजा जा रहा है। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक पाकुड़ के निर्देश जिला के सभी थाना मे रोस्टर बनाकर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।थानावार रोस्टर वाहन जांच का विवरण निम्नवत है नगर थाना- सोमवार,शनिवार, मुफस्सिल थाना -मंगलवार, बृहस्पतिवार, मालपहाड़ी ओपी मंगलवार, बृहस्पतिवार, हिरणपुर थाना बुधवार, रविवार, लिट्टीपाड़ा/सिमलोंग थाना बुधवार, शुक्रवार, अमरपारा थाना शुक्रवार, महेशपुर/ रद्दीपुर थाना शनिवार, रविवार, पाकुड़िया थाना रविवार निर्धारित किया गया है
