
राजस्थान के कई जिलों में बारिश के कारण स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद यह निर्णय लिया गया है, जिसमें आगामी दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है । राजस्थान के 13 जिलों में अगले दो दिनों तक स्कूलों में छुट्टियां घोषित की गई हैं, जिनमें सिरोही, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, अजमेर, सीकर, टोंक, बहरोड, कोटपूतली, डीडवाना, कुचामन, दोसा, भीलवाड़ा और बूंदी शामिल हैं ।
