प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज फिजी के प्रधानमंत्री सिथिवेनी राबुका से मुलाकात की। यह बैठक हैदराबाद हाउस में हुई। दोनों नेताओं के बीच आपसी सहयोग को और मज़बूत बनाने और विभिन्न क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने पर चर्चा हुई। खासकर व्यापार, निवेश, जलवायु परिवर्तन और भारतीय समुदाय की भूमिका जैसे अहम मुद्दे बातचीत के

केंद्र में रहे। भारत और फिजी के रिश्तों को गहराई देने वाली इस मुलाकात को महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

