
पतरातू और आस-पास के क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण पतरातू डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। शनिवार को डैम का जलस्तर 1327.8 रेडियस लेबल तक पहुँच गया। जलस्तर बढ़ने से डैम पर दबाव को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से चार फाटकों को एक-एक इंच खोलकर जल निकासी की जा रही है। इससे निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति से निपटने में मदद मिलेगी और डैम की संरचनात्मक सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सकेगी। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से सतर्क रहने और डैम के आस-पास अनावश्यक रूप से न जाने की अपील की है।

