प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अब जन-जन का अभियान बन चुकी है। इसी क्रम में दिल्ली के AVB स्कूल में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का प्रबंधन 2 करोड़ से अधिक पेड़ लगवा चुके अजय सिन्हा की व्यवस्था में हुआ। खास बात यह रही कि इस अभियान में अब स्कूल के बच्चे भी पूरे उत्साह से

शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम में सांसद मनोज तिवारी और संजय जायसवाल भी मौजूद रहे। बच्चों ने बैंड वादन, नाटक और समूह गान पेश कर कार्यक्रम को अद्भुत ऊँचाई दी। यह आयोजन न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अहम कदम है बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा भी बन गया है।

