अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने रूस को लेकर बेहद तीखा बयान दिया है। उन्होंने कहा, “हम रूस को नियंत्रित नहीं करते। अगर ऐसा होता तो युद्ध सात महीने पहले ही खत्म हो गया होता। लेकिन राष्ट्रपति के पास अभी भी दबाव बनाने के कई विकल्प मौजूद हैं।” वेंस के इस बयान को रूस पर अमेरिका की आक्रामक रणनीति का संकेत

माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि वॉशिंगटन अब नए विकल्पों पर विचार कर सकता है, जिससे मौजूदा संघर्ष और तेज़ हो सकता है।

