उत्तर प्रदेश के बलिया से बड़ी खबर— यहाँ बीजेपी नेता मुन्ना बहादुर सिंह ने अधीक्षण अभियंता के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि विवाद के दौरान उन्होंने अभियंता को जूतों से पीटा। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और मुन्ना बहादुर सिंह को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। भाजपा नेता का कहना है कि अधीक्षण अभियंता ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिसके बाद यह विवाद बढ़ गया।

फिलहाल मामला गरमा गया है और पुलिस जांच में जुटी हुई है।

