जबलपुर को मिला प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाईओवर 

जबलपुर को मिला प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाईओवर 

शनिवार (23 अगस्त) मध्य प्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन साबित हुआ। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री मोहन यादव जबलपुर में प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाईओवर जनता को समर्पित किए। 1100 करोड़ की लागत से बना यह फ्लाईओवर 6.855 किलोमीटर लंबा है, जो मदन महल, मेडिकल रोड, रानीताल और दमोह नाका को जोड़ेगा। मुख्य समारोह जबलपुर के महानद्दा इलाके में आयोजित हुआ। इसके साथ ही 4,706 करोड़ की लागत से 186 किलोमीटर लंबी 10 सड़क परियोजनाओं का भी लोकार्पण और शिलान्यास हुआ। इनमें कटनी बायपास और रीवा बायपास का चौड़ीकरण, अब्दुल्लागंज-इटारसी और हिरन-सिंदूर खंड का 4-लेन विस्तार, अमझर-बरेला रिंग रोड सहित कई अहम परियोजनाएं शामिल हैं। रीवा-मैहर-कटनी खंड पर 7 अंडरपास और कटनी-जबलपुर-लखनादौन खंड पर 6 फ्लाईओवर और अंडरपास भी बनाए जाएंगे। इन परियोजनाओं से प्रदेश में सड़क संपर्क बेहतर होगा और औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *